Wipro Share Price Today: जनवरी के तीसरे हफ्ते में आए तिमाही नतीजों ने Wipro के निवेशकों को गहरा झटका दिया था। 20 जनवरी 2026 को खराब नतीजों और कमजोर गाइडेंस के चलते शेयर इंट्राडे में 9.4% टूटकर 240 रुपये के स्तर पर आ गया था। फरवरी के मध्य तक आते-आते बिकवाली का दबाव और बढ़ गया है। शुक्रवार, 13 फरवरी को Wipro का शेयर 2.28% की गिरावट के साथ 214 रुपये पर बंद हुआ, जो इसके 52-हफ्ते के निचले स्तर (209 रुपये) के बेहद करीब है।
मुनाफे पर लेबर कोड्स का असर
कंपनी द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कंपनी क कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.5% गिरकर 3,145 करोड़ रुपये रह गया है। पिछली तिमाही के मुकाबले भी मुनाफे में 3.5% की कमी आई है। मैनेजमेंट ने बताया कि नए लेबर कोड्स लागू होने से कंपनी की लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर बॉटम लाइन पर दिखा है।
हालाँकि रेवेन्यू पर कंपनी ने थोड़ी रिकवरी दिखाई है। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.5% बढ़कर 23,555.8 करोड़ रुपये हो गया है। अच्छी खबर यह रही कि आईटी सर्विसेज का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.6% रहा, जो पिछली तिमाही से 0.9% बेहतर है। हालांकि, यह सुधार निवेशकों को लुभाने के लिए काफी नहीं था।
सुस्त गाइडेंस ने बढ़ाई चिंता
निवेशकों को सबसे ज्यादा निराशा कंपनी की अगली तिमाही की गाइडेंस से हुई है। Wipro ने चौथी तिमाही के लिए 0 से 2% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है। य बाजार की उम्मीदों से काफी कम है। विश्लेषकों का मानना है कि कम वर्किंग डेज और बड़ी डील्स के शुरू होने में देरी के कारण कंपनी ने इतना डिफेंसिव रुख अपनाया है।
Emkay Research की रिपोर्ट के अनुसार, कुल डील वैल्यू 3.3 बिलियन डॉलर रही, लेकिन इसमें लार्ज डील्स सिर्फ 900 मिलियन डॉलर की थीं। Harman बिज़नेस का मार्जिन कम होने और डील में देरी से निकट भविष्य में बड़ी ग्रोथ दिखना मुश्किल है। इन वजहों से ब्रोकरेज को लग रहा है कि टर्नअराउंड में अभी और वक्त लगेगा।
ब्रोकरेज फर्म्स की राय
नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने अपने टारगेट में बदलाव किया है। Nomura Research ने सुस्त गाइडेंस को देखते हुए FY26-28 के लिए अपने EPS अनुमान में कटौती की है और टारगेट प्राइस 300 से घटाकर 290 रुपये कर दिया है। Elara Capital ने शेयर पर ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है। उनका मानना है कि Harman बिज़नेस के कारण मार्जिन पर दबाव रहेगा, इसलिए उन्होंने 220 रुपये का टारगेट दिया है।
दूसरी तरफ Motilal Oswal ने 275 रुपये के टारगेट के साथ ‘Neutral’ रेटिंग दी है। उनका कहना है कि जब तक सभी वर्टिकल्स में एक साथ ग्रोथ नहीं दिखती, शेयर रेंज-बाउंड रह सकता है। Emkay ने अपनी ‘Reduce’ रेटिंग कायम रखते हुए टारगेट थोड़ा बढ़ाकर 270 रुपये कर दिया है। सभी ब्रोकरेज एकमत हैं कि शॉर्ट टर्म में शेयर में बड़ी तेजी के आसार कम हैं।
शेयर का आज का हाल: सस्ता वैल्युएशन या वैल्यू ट्रैप?
जनवरी में शुरू हुई गिरावट ने शेयर को काफी डिस्काउंट पर ला खड़ा किया है। 13 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक, Wipro का शेयर 16.9 के PE रेश्यो पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके Competitors (TCS, Infosys) के मुकाबले काफी सस्ता है। लेकिन सबसे दिलचस्प आंकड़ा इसकी डिविडेंड यील्ड है, मौजूदा भाव पर यह 5.14% है, जो एफडी रिटर्न के काफी करीब है। हालांकि, तकनीकी रूप से शेयर अभी भी कमजोर दिखाई दे रहा है।
| Current Price | ₹ 214 (13 Feb Close) |
| Day Change | -2.28% |
| 52 Week Low | ₹ 209 (Risk Level) |
| Stock P/E | 16.9 (Attractive Valuation) |
| Dividend Yield | 5.14 % (High Yield) |
| Live Status | Check on NSE/BSE |
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा और सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। Kuberly.in और इसके लेखक सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स की खुद जांच करें और अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होंगे।