MRF Q3 Results: 119% बढ़ा नेट प्रॉफिट, शेयर में 10% की तेजी और डिविडेंड का ऐलान

MRF Q3 Results: भारत की जानी-मानी टायर कंपनी MRF Ltd ने शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को अपने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (MRF Q3 Results) के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी ने बाजार की उम्मीदों से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और मुनाफे में बड़ी बढ़त हासिल की है। इन दमदार नतीजों के कारण शेयर बाजार में MRF Ltd के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली है और भाव 10% से भी ज्यादा चढ़ गए है। कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और मार्जिन भी पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में पहुंच गया है।

MRF Q3 Results: शेयर में उछाल

नतीजों के आते ही निवेशकों ने MRF Ltd के शेयरों में जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को BSE पर MRF Ltd का शेयर अपने पिछले बंद भाव 1,34,933.55 रुपये के मुकाबले 10.42% की भारी छलांग लगाकर 1,49,000 रुपये के Intraday High पर पहुंच गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक शेयर थोड़ी गिरावट के साथ 1,46,195 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ ही कंपनी का कुल Market Cap बढ़कर 62,147 करोड़ रुपये हो गया है। यह Mid-cap टायर स्टॉक कारों और बाइक के टायर के अलावा पेंट्स और खिलौने जैसे सेक्टर में भी काम करता है।

MRF Q3 Results: Profit और Revenue में बंपर उछाल

अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तिमाही में MRF Ltd का Consolidated Net Profit सालाना आधार पर 119.31% बढ़कर 691.83 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 315.46 करोड़ रुपये था। अगर पिछली तिमाही यानी सितंबर क्वार्टर से तुलना करें तो मुनाफे में 31.62% की ग्रोथ हुई है जो तब 525.64 करोड़ रुपये था। कंपनी की कमाई में भी अच्छी बढ़त हुई है। इस तिमाही में रेवेन्यू करीब 15% बढ़कर 8,050.43 करोड़ रुपये हो गया है जो एक साल पहले 7,000.82 करोड़ रुपये था। खास बात यह है कि कंपनी ने नए लेबर कोड्स के चलते 77.2 करोड़ रुपये का एकमुश्त खर्चा भी किया है लेकिन इसके बावजूद मुनाफे में यह शानदार तेजी आई है।

EBITDA और Margins में आया बड़ा सुधार

कंपनी की Operating Performance में भी बड़ा सुधार आया है। इस तिमाही में कंपनी का EBITDA 68% बढ़कर 1,399 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल 834 करोड़ रुपये था। इसके चलते कंपनी के Margins में भी करीब 450 बेसिस पॉइंट्स का सुधार हुआ है और यह पिछले साल के 11.9% से बढ़कर अब 17.4% हो गया है। EPS भी 119.31% बढ़कर 1,631.23 रुपये हो गया है जो पिछले साल 743.80 रुपये था। पिछले तीन सालों में कंपनी की Revenue और Net Profit की सालाना ग्रोथ यानी CAGR क्रमश: 13.38% और 40.84% रही है। कंपनी का Return on Equiy 10.6% और Return on Capital Employed 13.6% है जबकि Debt-to-Equity Ratio 0.19 गुना है जो कंपनी की मजबूत स्थिति दिखाता है।

निवेशकों के लिए Dividend का ऐलान

शानदार नतीजों के साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए Dividend की भी घोषणा की है। MRF Ltd के बोर्ड ने 3 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। इस डिविडेंड के लिए Record Date शुक्रवार 13 फरवरी 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के डीमैट खाते में 13 फरवरी तक कंपनी के शेयर होंगे केवल उन्हें ही इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।

Ismat Ansari Kuberly के Founder और Stock Market Researcher हैं। वे कई सालों से भारतीय शेयर बाजार, IPO, Mutual Funds और रोज़ाना मार्केट न्यूज़ को कवर कर रहे हैं। वे कंपनी के फंडामेंटल, मार्केट ट्रेंड और आर्थिक खबरों का रिसर्च करके आसान और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं।

Leave a Comment