Lenskart Q3 Results: मुनाफे में 70x की जबरदस्त उछाल, शेयर होल्डर्स के लिए बड़ी खबर

Lenskart Q3 Results: भारतीय शेयर बाजार और रिटेल सेक्टर के लिए आज का दिन बेहद खास साबित हुआ है। देश की सबसे बड़ी आईवियर कंपनी Lenskart Solutions ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही यानी Q3 के अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद अपने दूसरे ही नतीजों में मुनाफे में करीब 70 गुना की बढ़ोतरी दर्ज कि हैं। अगर आप Lenskart के शेयर होल्डर हैं या इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह डेटा आपके लिए बेहद जरूरी है।

Lenskart Q3: रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में रिकॉर्ड ग्रोथ

Lenskart Solutions का नेट प्रॉफिट इस तिमाही में 131.02 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इस तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट महज 1.85 करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर तुलना करने पर प्रॉफिट में लगभग 70 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Q2 में कंपनी ने 102 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। Q2 से तुलना करने पर प्रॉफिट में 28.2% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की टोटल कमाई यानी रेवेन्यू अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच 2,307.73 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी समय यह 1,668.84 करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर रेवेन्यू में 38.3% का इजाफा हुआ है। पिछली तिमाही के 2,096 करोड़ रुपये के मुकाबले रेवेन्यू 10.1% बढ़ा है।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट या EBITDA 414.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 463.4 करोड़ रुपये हो गया है, इसमें 11.8% की बढ़ोतरी हुई है। EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही में 19.8% था जो इस तिमाही में बढ़कर 20.1% हो गया है। हालांकि कंपनी ने इस तिमाही में IPO और नए शेयर जारी करने से जुड़े खर्चों के चलते 5.3 करोड़ रुपये का एकमुश्त नुकसान भी अपनी बैलेंस शीट में दिखाया है।

नई कंपनियों में हिस्सेदारी और डील

Lenskart ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के माध्यम से कई स्ट्रैटेजिक निवेश किए हैं। Lenskart Singapore Pte Ltd ने Stellio Ventures S.L में 84.21% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस डील की कुल वैल्यू करीब 410.27 करोड़ रुपये है। इस सौदे में करीब 52.36 करोड़ रुपये का डिफर्ड पेमेंट शामिल है, जिसका भुगतान 11 अगस्त 2025 से तीन साल के भीतर किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने QuantDuo Technologies Pvt Ltd में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी ने लगभग 11.40 करोड़ रुपये का निवेश करके अतिरिक्त 79.19% हिस्सा खरीदा है, जिससे अब इस कंपनी में Lenskart की कुल हिस्सेदारी 96.57% हो गई है।

कंपनी ने टेक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी निवेश किया है। Dimension NXG Pvt Ltd में करीब 21.50 करोड़ रुपये लगाकर 5.05% हिस्सा लिया गया है, जिसे एसोसिएट कंपनी के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। वहीं Lenskart Singapore ने iiNeer Co Ltd में 12.67 करोड़ रुपये का निवेश करके 21.60% हिस्सेदारी हासिल की है और भविष्य में 7.60% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का एग्रीमेंट भी किया है।

बिक्री और नए स्टोर्स की जानकारी

कंपनी द्वारा जारी किए गए ऑपरेशनल डेटा के मुताबिक इस तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ काफी मजबूत रही है। आईवियर यानी चश्मों की बिक्री की संख्या में 30% की बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 89 लाख यूनिट तक पहुंच गया है। कंपनी ने आई टेस्ट की संख्या में भी बड़ा उछाल दर्ज किया है। सालाना आधार पर आई टेस्ट वॉल्यूम 54% बढ़कर 63 लाख हो गया है। कंपनी के रेवेन्यू में लॉयल कस्टमर्स का बड़ा योगदान है। कुल बिक्री का 37% हिस्सा Lenskart Gold मेंबरशिप वाले ग्राहकों से आया है। गोल्ड मेंबर्स की कुल संख्या अब 81 लाख के पार पहुंच गई है। रिटेल विस्तार की बात करें तो कंपनी ने इस तिमाही में कुल 195 नए स्टोर्स खोले हैं।

आईपीओ फंड्स और स्टॉक परफॉर्मेंस

कंपनी ने आईपीओ से जुटाए गए फंड्स के इस्तेमाल पर भी अपडेट दिया है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी ने कुल 20,806.25 मिलियन रुपये जुटाए थे। इसमें से 31 दिसंबर 2025 तक 500 मिलियन रुपये का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के लिए किया जा चुका है। बाकी बची हुई रकम को फिलहाल फिक्स्ड डिपॉजिट में सुरक्षित रखा गया है।

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को Lenskart Solutions का स्टॉक मुनाफावसूली के चलते 2.11% गिरकर 502 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, नतीजों के बाद स्टॉक ने 500 के स्तर को होल्ड किया हुआ है। मौजूदा भाव पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 87,125 हजार करोड़ रुपये है। लिस्टिंग के बाद से अब तक स्टॉक ने निवेशकों को 17.34% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

Current Price₹ 502 (13 Feb Close)
Day Change-2.11%
Market Cap₹ 87,125 Cr
52 Week High/Low₹ 533 / ₹ 356
Stock P/E230
Live StatusCheck on NSE/BSE

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा और सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। Kuberly.in और इसके लेखक सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स की खुद जांच करें और अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होंगे।

Ismat Ansari Kuberly के Founder और Stock Market Researcher हैं। वे कई सालों से भारतीय शेयर बाजार, IPO, Mutual Funds और रोज़ाना मार्केट न्यूज़ को कवर कर रहे हैं। वे कंपनी के फंडामेंटल, मार्केट ट्रेंड और आर्थिक खबरों का रिसर्च करके आसान और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं।

Leave a Comment