Infosys के शेयर में 4% का उछाल, Anthropic के साथ डील और AI Day से बदला सेंटीमेंट

Infosys Share Price: देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys के शेयरों में आज, 17 फरवरी 2026 को ज़बरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। जिस कारन आज दोपहर होते-होते यह 4.10% तक ऊपर चढ़ गया है। AI कंपनी Anthropic के साथ हुई नई पार्टनरशिप और आज ही चल रहे ‘Investor AI Day’ के चलते स्टॉक के प्रति इन्वेस्टर्स का सेंटिमेंट पॉज़िटिव हो गया है। पिछले एक महीने में शेयर में जो गिरावट या सुस्ती दिख रही थी, आज की बढ़त ने उसे काफी हद तक कम कर दिया है और स्टॉक निफ्टी IT इंडेक्स से बेहतर परफॉर्म कर रहा है।

Infosys स्टॉक परफॉर्मेंस

आज दोपहर 12:41 बजे तक Infosys का शेयर अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹1,365.60 के मुकाबले 4.10% उछलकर ₹1,421.60 पर ट्रेड कर रहा था। आज सुबह स्टॉक ₹1,370 पर खुला, और खरीदारी इतनी तेज़ थी कि यह दिन में ₹1,431 के हाई पर पहुँच गया। वॉल्यूम डेटा को देखें तो, आज स्टॉक में भारी ट्रेडिंग हो रही है। अब तक 1.63 करोड़ (16 Million) से ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग हो चुकी है, जबकि इसका 20 दिनों का औसत वॉल्यूम करीब 90 लाख शेयर ही रहता है।

इस उछाल के साथ, कंपनी के मार्केट कैप में ~₹17,000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कुल मार्किट कैप ₹5.74 लाख करोड़ (ट्रिलियन) हो गया है। 52-हफ़्ते की रेंज को देखें तो, स्टॉक ₹1,281 और ₹1,861 के बीच रहा है। आज की रैली ने इसे अपने हाल के लो से ऊपर खींच लिया है, जिससे चार्ट पर रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ-साथ ही TCS, HCL Tech जैसी कॉम्पिटिटर कंपनियों को भी फ़ायदा हुआ।

Current Price₹1,421.60 (17 Feb)
Day Change4.10%
Market Cap₹5,74,385 Cr
52 Week High/Low₹1,861 / ₹1,281
Stock P/E20
Live StatusCheck on NSE/BSE

Anthropic के साथ बड़ी पार्टनरशिप बनी वजह

शेयर में आई इस तेजी का मुख्य कारण Infosys और AI फर्म Anthropic के बीच हुई स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है। कंपनी ने घोषणा की कि वह टेलीकॉम, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग जैसी बड़ी इंडस्ट्रीज़ के लिए AI सॉल्यूशन डेवलप करने के लिए एंथ्रोपिक के साथ काम करेगी। इस एग्रीमेंट के तहत, Infosys Anthropic के Claude मॉडल (जिसमें नया Claude Code भी शामिल है) को अपने ‘Topaz’ प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट करेगी। इसका मकसद कॉर्पोरेट ऑपरेशन को ऑटोमेट करना और फैसले लेने की क्षमता को बेहतर बनाना है। CEO सलिल पारेख ने कहा है कि इस कदम से AI सर्विसेज़ को अपनाने में तेज़ी आएगी, जिसे मार्केट ने पॉजिटिव तरीके से लिया है।

Investor AI Day पर मैनेजमेंट की कमेंट्री

आज कंपनी का ‘Investor AI Day 2026’ भी चल रहा है, जहां से आ रही कमेंट्री ने भरोसा और बढ़ा दिया है। को-फाउंडर नंदन नीलेकणी ने साफ कहा कि AI ऐसी चीज नहीं है जिससे डरना चाहिए; बल्कि, यह IT कंपनियों के लिए एक बड़ा मौका है। CEO सलिल पारेख ने AI से रेवेन्यू जेनरेट करने के लिए अपनी पूरी प्लेबुक शेयर की। उन्होंने बताया कि कंपनी “एजेंटिक AI” और नई डील्स के जरिए ग्रोथ कैसे बढ़ाएगी। मैनेजमेंट के इन बयानों ने इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाया है कि इंफोसिस AI रेस में मजबूती से है।

फाइनेंशियल्स और AI रेवेन्यू ग्रोथ

फाइनेंशियल्स स्थिति की बात करें तो कंपनी की AI-बेस्ड कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों के अनुसार, कुल रेवेन्यू में AI का योगदान बढ़कर 5.5% हो गया है। पिछली तिमाही में कंपनी ने ₹45,479 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था, जो सालाना आधार पर 8.9% अधिक है। अपनी मज़बूत डील पाइपलाइन को देखते हुए, कंपनी ने FY2026 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 3% से 3.5% कर दिया है। वैल्युएशन के हिसाब से शेयर करीब 20 के P/E रेश्यो पर ट्रेड कर रहा है और इसकी डिविडेंड यील्ड 3% के करीब है, जो इसे लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए एक स्टेबल ऑप्शन बनाता है।

Infosys शेयर प्राइस टारगेट

BrokerageRatingTarget PriceChange %
Motilal OswalBuy2,200+54.75%
Prabhudas LilladherBuy1,900+33.65%
Emkay GlobalBuy1,750+23.10%
ICICI SecuritiesHold1,630+14.66%

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा और सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। Kuberly.in और इसके लेखक सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स की खुद जांच करें और अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होंगे।

Ismat Ansari Kuberly के Founder और Stock Market Researcher हैं। वे कई सालों से भारतीय शेयर बाजार, IPO, Mutual Funds और रोज़ाना मार्केट न्यूज़ को कवर कर रहे हैं। वे कंपनी के फंडामेंटल, मार्केट ट्रेंड और आर्थिक खबरों का रिसर्च करके आसान और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं।

Leave a Comment