Vodafone Idea के शेयर में जोरदार तेजी: KM Birla ने खरीदी हिस्सेदारी, भाव 11 रुपये के पार

Vodafone Idea Share Price Today: Vodafone Idea के निवेशकों के लिए फरवरी का महीना अब तक बेहद शानदार साबित हुआ है। कंपनी को लेकर एक के बाद एक पॉजिटिव अपडेट्स आ रहे हैं जिससे शेयर में नई जान आ गई है। सबसे बड़ी खबर यह है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने खुद अपनी कंपनी के करोड़ों शेयर खरीदे हैं। इसके साथ ही विदेशी ब्रोकरेज हाउस Emkay Global ने भी कंपनी पर अपना भरोसा जताते हुए रेटिंग और टारगेट दोनों बढ़ा दिए हैं। इन दो बड़ी वजहों से इस हफ्ते शेयर में जोरदार एक्शन देखने को मिला और यह 11.90 रुपये के लेवल तक पहुंच गया, हालांकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में थोड़ी मुनाफावसूली भी देखी गई।

कुमार मंगलम बिड़ला ने खरीदे करोड़ों के शेयर

एक्सचेंज पर मौजूद ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुमार मंगलम बिड़ला ने ओपन मार्केट यानी खुले बाजार से Vodafone Idea के शेयर खरीदे हैं। उन्होंने यह खरीदारी पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग टुकड़ों में की है। रिपोर्ट बताती है कि 30 जनवरी से लेकर 3 फरवरी 2026 के बीच उन्होंने करीब 5.96 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों की कुल वैल्यू लगभग 66.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अगर हम तारीख के हिसाब से देखें तो 30 जनवरी को उन्होंने 2.21 करोड़ शेयर 10.95 रुपये के भाव पर खरीदे थे। इसके बाद 1 फरवरी को 1.88 करोड़ शेयर 11.13 रुपये के भाव पर खरीदे गए। इसके बाद 2 और 3 फरवरी को भी उन्होंने खरीदारी जारी रखी। इस डील के बाद Vodafone Idea में कुमार मंगलम बिड़ला की पर्सनल हिस्सेदारी 0.02% से बढ़कर करीब 0.07% हो गई है। हालांकि पूरे प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी अभी भी 25.57% के आसपास बनी हुई है।

Vodafone Idea शेयर परफॉरमेंस

खबर आने के बाद 11 फरवरी को Vodafone Idea का शेयर एनएसई पर करीब 2.35% की तेजी के साथ 11.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और दिन के दौरान इसने 11.90 रुपये का हाई बनाया था।

हालांकि, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को बाजार में थोड़ी सुस्ती रही और शेयर 2.16% की गिरावट के साथ 11.30 रुपये पर बंद हुआ। इसके बावजूद शेयर अपने 52-वीक हाई यानि के 12.80 रुपये के काफी करीब बना हुआ है। पिछले 6 महीनों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 75% का शानदार रिटर्न दिया है।

नीचे दी गई टेबल में 11 फरवरी और 13 फरवरी की क्लोजिंग दोनों देख सकते हैं:

Current Price₹ 11.30 (13 Feb Close)
Day Change-2.16% (Correction)
11 Feb High₹ 11.90 (News Impact)
Market Cap₹ 1,22,428 Cr
52 Week High/Low₹ 12.80 / ₹ 6.12
Live StatusCheck on Screener

ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाई रेटिंग और टारगेट

सिर्फ प्रमोटर ही नहीं बल्कि बाजार के जानकारों का नजरिया भी अब Vodafone Idea को लेकर बदल रहा है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने शेयर को लेकर अपनी राय को बदला है। उन्होंने स्टॉक की रेटिंग को “Sell” से अपग्रेड करके “Add” कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने शेयर का टारगेट प्राइस दोगुना कर दिया है। पहले उनका टारगेट 6 रुपये था जिसे अब बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है।

ब्रोकरेज का मानना है कि सरकार द्वारा AGR बकाये पर दी गई राहत कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित होगी। सरकार ने AGR पेमेंट को वित्त वर्ष 2035 तक रोक दिया है जिससे कंपनी के कैश फ्लो में काफी सुधार होगा। अब कंपनी के पास अपना नेटवर्क सुधारने और 4G व 5G सर्विस को बेहतर करने के लिए पैसा उपलब्ध होगा। कंपनी ने पहले ही ऐलान किया है कि वह अगले कुछ सालों में नेटवर्क विस्तार पर 45,000 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। इन सभी खबरों ने मिलकर आज शेयर में नई जान फूंक दी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा और सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। Kuberly.in और इसके लेखक सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स की खुद जांच करें और अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होंगे।

Ismat Ansari Kuberly के Founder और Stock Market Researcher हैं। वे कई सालों से भारतीय शेयर बाजार, IPO, Mutual Funds और रोज़ाना मार्केट न्यूज़ को कवर कर रहे हैं। वे कंपनी के फंडामेंटल, मार्केट ट्रेंड और आर्थिक खबरों का रिसर्च करके आसान और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं।

Leave a Comment