Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 1.26 करोड़, 1 रुपये से कम के शेयर ने दिया 12,553% का रिटर्न

Multibagger Stock: शेयर बाजार के हालिया आंकड़ों में टेक्सटाइल और लीजिंग कंपनी के Penny stock ने पिछले पांच सालों में अपने निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक इस स्टॉक ने पिछले पांच सालों में 12,553% का Multibagger रिटर्न दिया है। पांच साल पहले इस शेयर की कीमत 1 रुपये से भी कम थी जो अब बढ़कर 128 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। यह शेयर अपनी All time high के करीब ट्रेड कर रहा है और इसने शॉर्ट टर्म के साथ लॉन्ग टर्म में भी निवेशकों को भारी मुनाफा दिया है।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। पेनी स्टॉक्स में जोखिम अधिक होता है, इसलिए निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात जरूर करें।

5 साल में बनाया करोड़पति

इस मल्टीबैगर स्टॉक का नाम Swadeshi Industries & Leasing Ltd है। पिछले पांच साल में इस स्टॉक ने निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई है। इसके रिटर्न के आंकड़ों पर नजर डालें तो अगर किसी निवेशक ने ठीक पांच साल पहले इस कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे करीब 0.98 रुपये के भाव पर शेयर मिलते। आज की तारीख में उस 1 लाख रुपये के निवेश की वैल्यू बढ़कर 1.26 करोड़ रुपये हो गई है।

एक साल मे कितना दिया रिटर्न?

Swadeshi Industries शेयर का पिछले एक साल का परफॉरमेंस भी बहुत शानदार रहा है। इस शेयर ने बीते एक वर्ष में करीब 4,000% का रिटर्न दिया है। उदाहरण के लिए अगर किसी ने सिर्फ एक साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज वह रकम बढ़कर 40 लाख रुपये से अधिक हो गई होती क्योंकि एक साल पहले शेयर का भाव लगभग 3 रुपये के आसपास था।

आज का शेयर प्राइस परफॉरमेंस

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को बाजार बंद होने पर Swadeshi Industries का शेयर करीब 128.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को इसमें थोड़ी मुनाफावसूली देखी गई और यह 1.99% की गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले कुछ ही सालो में कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 139 करोड़ रुपये हो गया है। Swadeshi Industries शेयर ने 22 दिसंबर 2025 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था जो 164.00 रुपये था। इसका 52-हफ़्ते का सबसे निचला स्तर 3.06 रुपये है, जो पिछले साल 10 फरवरी को पहुँचा था। यह स्टॉक अपने निचले स्तर से लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है और इसमें काफी ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है।

क्या करती है कंपनी?

Swadeshi Industries & Leasing Ltd मुख्य रूप से टेक्सटाइल प्रोसेसिंग पीईटी बोतल बनाने और कमोडिटी ट्रेडिंग के क्षेत्र में काम करती है। इसके अलावा कंपनी वेयरहाउसिंग और लीजिंग के काम में भी एक्टिव है। कंपनी की वित्तीय हालत में पिछले कुछ समय में बड़ा सुधार देखने को मिला है। यह कंपनी लगभग Debt free है यानी इस पर ना के बराबर कर्ज है। हालिया नतीजों में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जून 2025 की तिमाही में कंपनी की बिक्री बढ़कर 9.29 करोड़ रुपये रही थी जो पिछले साल के मुकाबले 300% से ज्यादा है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षा और सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। Kuberly.in और इसके लेखक सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स की खुद जांच करें और अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होंगे।

Ismat Ansari Kuberly के Founder और Stock Market Researcher हैं। वे कई सालों से भारतीय शेयर बाजार, IPO, Mutual Funds और रोज़ाना मार्केट न्यूज़ को कवर कर रहे हैं। वे कंपनी के फंडामेंटल, मार्केट ट्रेंड और आर्थिक खबरों का रिसर्च करके आसान और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं।

Leave a Comment