Eternal Share Price Target: गुरुवार 22 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में Eternal Limited (Zomato की पेरेंट कंपनी) के शेयरों में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। कल शाम आए तीसरी तिमाही के नतीजों और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव की खबर के बाद आज सुबह स्टॉक ने पॉजिटिव शुरुआत की। BSE पर शेयर खुलने के कुछ ही देर बाद 7% चढ़कर 304.20 रुपये के हाई पर पहुंच गया, हालांकि बाद में थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग आई और सुबह 11 बजे के आसपास यह 283.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने अपनी नई रिपोर्ट जारी की है जिसमें उन्होंने शेयर के लिए काफी बड़ा टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से काफी ऊपर है।
Also read: Eternal के शेयरों में भारी उछाल: Q3 नतीजों में मुनाफा 73% बढ़ा, जानिए ब्रोकरेज की राय
CLSA का नया टारगेट प्राइस
विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Eternal Limited के शेयर पर अपनी ‘high-conviction outperform’ रेटिंग को बरकरार रखा है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने टारगेट प्राइस को पुराने 483 रुपये से बढ़ाकर सीधा 506 रुपये कर दिया है। यह नया टारगेट शेयर की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 78% ज्यादा है। CLSA ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि Blinkit का प्रति ऑर्डर कंट्रीब्यूशन 30 रुपये रहा है जो उनके 28 रुपये के अनुमान से बेहतर है। इसके अलावा कंपनी की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी और बढ़ती प्रोडक्ट रेंज की वजह से मंथली ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या भी बढ़ी है। इन्हीं कारणों से ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026 से 2028 के लिए इटरनल की कमाई के अनुमानको 5% से 15% तक बढ़ा दिया है।
अन्य ब्रोकरेज हाउस की राय
Jefferies ने 480 रुपये के टारगेट के साथ ‘BUY’ रेटिंग दी है, उनका कहना है कि जब मार्केट में इतना कॉम्पिटिशन है, ऐसे समय में Blinkit का पॉजिटिव EBITDA देना बिजनेस की मजबूती को साबित करता है। HSBC ने 350 रुपये का टारगेट दिया है और उन्हें स्टॉक से सालाना 15% से 20% रिटर्न की उम्मीद है। वहीं Nomura ने 380 रुपये का टारगेट रखते हुए खरीदारी की राय तो दी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि क्विक कॉमर्स बिजनेस में कम प्रॉफिटेबिलिटी लंबे समय तक एक रिस्क हो सकती है। ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक शेयर को कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 30 ने इसे खरीदने की सलाह दी है।
कंपनी के नतीजे और मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल
दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो Eternal का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 73% बढ़कर 102 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 59 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू कई गुना बढ़कर 16,315 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 5,405 करोड़ रुपये था। नतीजों के अलावा कंपनी ने एक बड़ा कॉर्पोरेट अपडेट भी दिया है। फाउंडर दीपिंदर गोयल अब CEO और MD का पद छोड़ रहे हैं और वे अब वाइस चेयरमैन की भूमिका में रहेंगे। उनकी जगह Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा 1 फरवरी से Eternal के नए ग्रुप सीईओ होंगे। कंपनी का मार्केट कैप अब 2.84 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है और पिछले एक साल में शेयर ने 35% का रिटर्न दिया है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।